ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: टिकैतगंज की भव्य रामलीला में सेतु निर्माण और राम-रावण युद्ध देखकर भाव-विभोर हुए लोग

 


रिपोर्ट-अमित गुप्ता

Barabanki News... निंदूरा विकास खंड क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे के प्रसिद्ध दशहरा मेला में इस वर्ष भी परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतारकर वंदन किया और कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप सभी हर वर्ष इस रामलीला मैदान को सजाकर भव्य आयोजन करते हैं। मैं भी प्रयास करूंगा कि इस रामलीला मैदान के सौंदर्य और विकास के लिए कुछ योगदान दे सकूं। 

 मोहसंड ग्राम पंचायत अंतर्गत आयोजित इस दशहरा मेले में मंझे हुए कलाकारों ने पंचवटी से लेकर रावण वध तक की रामलीला का आकर्षक मंचन किया। मंचन की शुरुआत पंचवटी के दृश्य से हुई, जिसके बाद सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, हनुमान मिलन, लंका दहन, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध जैसे प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अंत में राम-रावण युद्ध के उपरांत रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

 मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज़ से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं। बच्चे और महिलाएं झूलों, मिठाइयों और झांकियों का आनंद लेते नजर आए। टिकैतगंज की रामलीला का इतिहास करीब 140 वर्ष पुराना बताया जाता है। इसका मुख्य आकर्षण समुद्र पर सेतु निर्माण और दौड़ता हुआ रावण होता है। स्थानीय लोग पीठ से पीठ जोड़कर सेतु का निर्माण करते हैं, जिस पर भगवान राम और लक्ष्मण लंका की ओर प्रस्थान करते हैं। 

 रावण का विशाल पुतला लकड़ी की ट्रॉली पर पहियों के सहारे चलायमान किया जाता है, जिसे सैकड़ों लोग रस्सियों से खींचते हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए पूरे क्षेत्र से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर शिव दयाल जयसवाल, प्रदीप रावत,श्रीश रावत, विशाल सिंह, सुनील विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, अनु मौर्य, राम गुप्ता ,राजेश सिंह,प्रभारी निरीक्षक कुर्सी अनिल सिंह,चौकी प्रभारी श्रीकांत शर्मा,जितेंद्र नारायण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

People were overwhelmed by the construction of bridges and the Ram-Ravana war in Tikaitganj's grand Ramlila

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ