Barabanki News... बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने जिले में सपा के PDA समीकरण में सेधमारी करते हुए तकरीबन तीन दर्जन मुस्लिमों को पार्टी में शामिल कराया गया। BSP के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की अध्यक्षता में तमाम लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया। इस मौके पर विश्वनाथ पाल ने सपा और अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BSP रुपी नर्सरी से निकले नेताओं के बदौलत आज दूसरी पार्टियां चल रही हैं और दूसरे दलों के मूल नेता और कार्यकर्ता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
नगर के फतहाबाद स्थित BSP के जिला दफ्तर में 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम की तैयारियों को परखने और सदस्यता अभियान में शामिल होने आय BSP के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और अपने दूसरे विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा के PDA फार्मूले को बेकार बताया और कहा कि इससे यादव तक ही संतुष्ठ नहीं हैं। पाल ने कहा कि सपा को परिवार के अलावा कोई भी यादव उम्मीदवार नहीं मिला, जिसे वो लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना पाते। यहीं वजह है कि उनके परिवार के सदस्यों को छोड़कर दूसरा यादव सांसद नहीं है। इसलिए PDA सिर्फ परिवार दल अलायंस है। उऩ्होंने कहा BSP एक ऐसी पार्टी है, जिसने ओबीसी की उन 78 जातियों को चुनाव लढ़ाने का काम किया, जिन जातियों को कभी किसी ने टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि BSP रुपी नर्सरी से ही निकल कर दूसरी पार्टियां चल रहे हैं। BSP के भगोड़े नेता ही आज दूसरे पार्टियों में सांसद और विधायक बने बैठे हैं और उनके दल के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पाल ने कहा कि एक साजिश के तहत 2007 के बाद में दिल्ली में बैठे लोगों ने एक साजिश के तहत जाति पर आधारित पार्टियां बनाईं ताकि BSP को कमजोर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज सारा समाज समझ रहा है कि ये जो दल बनाए गए हैं, वो कहां पर जाकर बैठे हैं। उन्होंने दावा कि अब जनता का गठबंधन 2007 की तर्ज पर बन गया है और उसी तर्ज पर 2027 में हमारी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज लोग कह रहे हैं कि BSP खत्म हो गई है। वो चुनाव आयोग की विस्च देख लें, उसमें BSP आज भी राष्ट्रीय दलों की सूची में तीसरे नंबर की पार्टी बनी हुई है। उन्होंने कहा अगर इससे पर लोगों को यकीन नहीं है, तो 9 अक्टूबर को लखनऊ आकर देख लें कि हमारा कार्यकर्ता 2027 में सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने जा रहा है। इससे पहले उन्होंने जेडीयू के जिलाध्यक्ष वकारुल हक के नेतृत्व में करीब 3 दर्जन लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।
आपको बता दें कि राम सजीवन एडवोकेट के अथक प्रयास और जिला उपाध्यक्ष आसिफ खान के संयोजन और वरिष्ठ नेता विजय गौतम के निर्देशन में आज मुस्लिम समाज के सैकड़ो की संख्या में जनता दल पार्टी के संपूर्ण यूनिट बाराबंकी व विभिन्न पार्टी जिला अध्यक्ष वकारूल हक सैकड़ो की तादाद मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद सिराज मोहम्मद जाहुरे, नीयज अहमद मोहम्मद जैन, मोहम्मद रीनू, मोहम्मद मुअज्जम मोहम्मद जफरुल हक मोहम्मद आहिस्मुल हक मोहम्मद नूर आलम, मोहम्मद सलमान कुरेशी, प्रदीप गौतम मोल्हे गौतम, मोहम्मद शानू मोहम्मद कैफू मोहम्मद परवेज। मोहम्मद परवेज मोहम्मद मुसन मोहम्मद दानिज मोहम्मद नोमान अहमद, मोनू यादव अभिषेक यादव मोहम्मद तारिक मोहम्मद जैन मोहम्मद साहिल मोहम्मद महमूद उल हक मोहम्मद फिरोज मोहम्मद गुड्डू मोहम्मद नसूदुलहक मोहम्मद सीबू संजय रावत मोहम्मद असद मोहम्मद फौजी मोहम्मद अनस मोहम्मद इजमुउल हक मोहम्मद सैफुल आदि लोगो ने समाजवादी पार्टी व अन्य दल छोड़ करके बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जी के द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलायी।

0 टिप्पणियाँ