Barabanki News... श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसा संघर्षील नेता सदियों में एक बार जन्म लेता है। नेताजी ने हर धर्म संप्रदाय जाति छात्र नौजवान किसान मजदूर महिलाओं के हक अधिकार को सुरक्षित रखने के साथ उनके दुःख दर्दों को समाप्त करने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते थे। इसीलिए पूरा देश उनको धरती पुत्र मुलायम सिंह के नाम से पुकारता है। नेताजी द्वारा किए गए कार्यों से सदैव हम सबको गरीब कमजोर जरूरतमंद की सहायता करने के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए व्यक्त किये।
राष्ट्रीय सचिव ने आगे कहा कि नेताजी गरीब किसान नौजवान हिंदू मुसलमान महिलाओं के सच्चे सेवक थे। उन्होंने पूरा जीवन गांव और गुरबत में रहने वालो के उत्थान छात्रों नौजवानों को शैक्षिक राजनीति मजबूती प्रदान करने के लिए लगा दिया। नेताजी ने अपने कार्यकाल इन सभी को मजबूती प्रदान करने के लिए तमाम योजनाएं लागू की थी। उसी का परिणाम है कि आज गरीब कमजोर किसान मजदूर परिवार के बच्चे भी ऊंचे पदों पर जा पा रहे हैं, किंतु मौजूदा सरकार की नीतियों से नौजवान किसान छात्र महिलाएं श्रमिक व्यापारी सहित सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। इनको परेशानियों से मुक्त करना हम समाजवादियों की नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए हम सब को नेताजी के बताएं दिखाएं रास्ते पर चलते हुए प्रदेशवासियों को महंगाई बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए आगामी 2027 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना होंगा। यही हम सबकी ओर से नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
111
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा नेताजी कार्यकर्ताओं से अपार स्नेह रखते थे जो भी पदाधिकारी कार्यकर्ता एक बार नेताजी से मिल लेता था उसमें एक अलग ऊर्जा देखने को मिलती थी नेताजी के अपनत्व भाव से मिलने भर से ही कार्यकर्ता गदगद हो जाते थे उनके जैसा संघर्षील नेतृत्व मिलना सौभाग्य की बात थी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि नेताजी बहुत संघर्षशील स्वभाव के थे जब जब भी उन्होंने किसी कार्य को करने का निर्णय ले लिया तो उसको पूरा किए बगैर वह शांत नहीं बैठते थे नेताजी कार्यकर्ता को सदा अपने बराबर बैठाते थे उन्होंने जात धर्म संप्रदाय के नाम पर कभी किसी से भेदभाव नहीं किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सरवर अली खाँ ने कहा कि नेताजी के भाषण विचार सदैव आगे बढ़ने में सहायता करते हैं। सभी के सुख-दुख में हर हाल में खड़े रहना है। उनकी हर संभव सहायता करना गरीब कमजोरों के हक अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की सीख नेताजी के कार्य विचार से मिली
श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा आदरणीय मुलायम सिंह यादव ने गरीब मजलूमों की सहायता के लिए तमाम योजना चलाई थी। नेताजी का नारा था, रोटी कपड़ा सस्ती हो दवा पढ़ाई मुफ्ती हो। नेताजी ने इस नारे को साकार करने के लिए अस्पतालों मे पर्चा एक रुपए छात्र-छात्राओं की फीस माफ किसानों के लिए नहरों का पानी और बिजली माफ कर दी थी। नेताजी जो कहते थे, सो करते थे। वह कभी तानाशाही के खिलाफ झुके नहीं, बल्कि उसके खिलाफ संघर्ष करते हुए सबको न्याय दिलाने का काम किया। हम सबको नेताजी के विचारों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर जीत का परचम फहराने के लिए संघर्ष करना होगा तभी हम नेताजी के सपनों को साकार कर पाएंगे।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सरवर अली खाँ, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, राजेंद्र वर्मा पप्पू, सुरेश चंद्र गौतम, चौधरी फरजान उस्मानी, जितेंद्र पटेल, समीम चौधरी, दानिश सिद्दीकी, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, रजनी यादव, अखिलेश वर्मा, रामप्रवेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा बबलू कामता प्रसाद यादव, प्रदुमन यादव, नसीम कीर्ति, राजेश वर्मा, जसवंत यादव, एमएल साहू, जिला सचिव बिन्नू जायसवाल, ओमचंद यादव, सिराज उस्मानी, ज्ञान सिंह यादव, सरदार रविंदर सिंह पप्पू, निशांत अहमद, लल्ला यादव, धीरज यादव, धीरज गुलसिया, रामप्रवेश यादव, अखिलेश वर्मा, वैभव सैनी, लल्ला यादव, महिला सभा अध्यक्ष पूनम यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन छात्र सभा अध्यक्ष मोनू रावत लोहिया वाहिनी अध्यक्ष प्रवीण यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष डॉ ओम वर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष निर्मल वर्मा, रजनी यादव, मिथिलेश रावत, अर्पित यादव, ललिता यादव, विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, संतोष रावत, राम अभिलाष यादव, शिवम प्रधान, विनय सिंह, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद मुस्ताक, मोहित पाल छोटू, डॉ मोहम्मद असलम, डॉ राजकुमार यादव, इंद्रसेन यादव, आनंद यादव आलोक यादव, बाबुल मिश्रा आदि प्रमुख नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इसी क्रम में विधानसभा दरियाबाद मे सुमेरगंज भिटरिया में पूर्व सांसद रामसागर रावत की अध्यक्षता एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप की उपस्थिति में एवं विधानसभा कुर्सी मे मडैया निकट रेलवे स्टेशन फतेहपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा की उपस्थिति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एवं विधानसभा हैदरगढ़ नई सड़क पर स्वर्गीय राम सेवक यादव संस्कृति सभागार में पूर्व विधायक राम मगन रावत की उपस्थिति में एवं विधानसभा जैदपुर मे विधायक गौरव रावत द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं हवन पूजन मे एवं विधानसभा रामनगर के कस्बा बदोसराय में जनता मोंटेसरी स्कूल में जिला उपाध्यक्ष विजय यादव प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा विचार गोष्ठी में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी को पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
Mulayam Singh Yadav was a true servant of the poor, farmers and youth

0 टिप्पणियाँ