Barabanki News... गांधी जयन्ती सप्ताह के समापन समारोह में मंगलवार को विभिनन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर के जमील-उर-रहमान किदवाई इस्लामिया गर्लस इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। यहां की छात्राओं ने तमाम वर्गों और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करके अपना झंडा गाड़ दिया।
नगर के गांधी भवन में 4 से 6 अक्टूबर तक चलीं प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता के सीनीयर वर्ग में जमील-उर-रहमान किदवाई इस्लामिया गर्लस इंटर कॉलेज की छात्रा रशा बानो प्रथम, इसी तरह जूनियर सनाया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। भाषण की सीनीयर वर्ग की प्रतियोगिता में यहां की मोहनी प्रथम व आयुषी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। भाषण की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में यहां की सायमा को प्रथम स्थान मिला। चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में यहां सुजीता प्रथम रहीं हैं। वहीं रंगोली सीनियर वर्ग में समीरुल प्रथम रहीं और जूनियर वर्ग में आयशा द्वितीय स्थान पर रहीं। इस तरह सभी प्रतियोगिताओं में जमील-उर-रहमान किदवाई इस्लामिया गर्लस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रौशन किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों को पारितोष वितरण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता शहाब खालिद को बेनी प्रसाद वर्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को डॉ सम्पूर्णानंद शिक्षा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एमएलसी सीपी चन्द को दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं दुबई से आयीं अंदाज़ ए बयां और संस्था की अध्यक्षा शाज़िया किदवई, समाजसेवी अनंत पाण्डेय, नायब तहसीलदार राजीव वर्मा, यातायात प्रभारी निरीक्षक राम यतन यादव, एडवोकेट विभव मिश्रा, शिक्षाविद् विजय प्रताप सिंह, डॉ गौरव कुमार मिश्र, सलाउद्दीन किदवई, उमेर किदवई को सामाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी राजेश यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर, अनुपम सिंह राठौर, विजय सिंह मुन्ना, हसमत अली गुड्डू, शिवशंकर शुक्ला, सभासद ताज बाबा राईन, शिवा शर्मा, अशोक जायसवाल, सत्यवान वर्मा, विनय सिंह, नीरज दूबे, मृत्युंजय शर्मा, अतुल सिंह, नरेन्द्र नाथा सोनी, प्रवीण श्रीवास्तव, मो अहमद किदवई, साद किदवई, साकेत मौर्य, रंजय शर्मा, नसीम खान, अजीज अहमद आदि कई लोग मौजूद रहे।
Jameel-your-Rehman Kidwai Islamia Girls Inter College dominated the Gandhi Jayanti week competitions

0 टिप्पणियाँ