ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: हिमांशु यादव बढाया जिले का मान, राष्ट्रीय यंग एन्वायरमेंट कार्यक्रम के लिए चयनित

 


रिपोर्ट-अमित गुप्ता

Barabanki News... निंदूरा ब्लॉक के मुनीमपुर बरतरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक छात्र ने जिले का मान बढाया है। इस छात्र का चयन राष्ट्रीय यंग एन्वायरमेंट कार्यक्रम के लिए किया गया है। छात्र की इस उपलब्धि पर पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। 

 उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनीमपुर बरतरा के छात्र हिमांशु यादव का चयन 29 और 30 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय यंग एन्वायरमेंट कार्यक्रम के लिए किया गया है। स्कूल स्तरीय टीम के गाइड मोहम्मद आसिफ़ ने बताया कि यह सहभागिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार की जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सुलोचना मौर्य, छात्र हिमांशु यादव और गाइड मोहम्मद आसिफ़ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 

कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण शिक्षा केंद्र, अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है। देशभर के लगभग 45 विद्यालयों को इस प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया है, जिनमें प्रतिष्ठित विद्यालय जैसे अंबानी स्कूल, जामनगर (गुजरात), सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ, और दिल्ली पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं।हिमांशु यादव ने अपने प्रोजेक्ट में पेड़-पौधों का संरक्षण, जल बचत, जैव विविधता एवं जलवायु संरक्षण, और ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया है। उन्होंने इन विषयों पर अपने प्रोजेक्ट और प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बाराबंकी जनपद के लिए गर्व का विषय है। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा तथा समस्त शिक्षक समाज ने उपरोक्त सम्मान के लिए छात्र हिमांशु यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ