Barabanki News... जो रब है वही राम है का संदेश देने वाले महान सूफी सन्त हाजी वारिस अली शाह की मजार शरीफ पर चल रहे देवा महोत्सव में उतर प्रदेश, जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोशियन के तत्वाधान मे मीडिया कैम्प का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एव अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पत्रकार साथियो को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग कलम के सिपाही है हमेशा समाज को नई दिशा देने में महती भूमिका होती है। जितने भी आंदोलन हुए हैं हम लोगो ने जीता है उसमे पत्रकारों की अहम रोल रहा है। उन्होंने कहा कि देवा मेला जनपद की अनूठी पहचान है जो कि लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का एक आयाम है। एक सशक्त सांस्कृतिक विरासत को संपुष्ट करता यह मेला एक बड़े आर्थिक उपक्रम के रूप मे जाना जाता है।
अपर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि दूर दराज बैठे लोग समाचार पत्रों के माध्यम से रोज का रोज देवा मेला का हाल जान लेते हैं वो सब पत्रकार साथियों के परिश्रम का परिणाम है। मीडिया कैम्प में और अधिक सुविधाएं बढ़ाने की बात भी स्वयं कही।
अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मीडिया के बन्धुओं से कहा कि देवा मेला हम सबके आपसी सामंजस्य एवं सामूहिक प्रयास से चमकता है। इस बार के विशेष समाचार प्रकाशन से यहाँ की खूबसूरती की सुगंध दिगदिगन्त तक फैले। यहाँ न कोई अधिकारी है न कोई पत्रकार। हम सभी एक टीम का हिस्सा हैं। किसी की भी भूमिका कमतर नहीं है। एएसपी ने आश्वासन दिया कि आवागमन हो अथवा समाचार संकलन, किसी पत्रकार को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
उपजिलाधिकारी अनिल सरोज ने कहा कि देवा मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यहां से निकलने वाला संदेश पूरी दुनिया में अमन का परचम लहराता है।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि देवा मेला जैसा बड़ा भव्य आयोजन मेरा पहला अनुभव है। बहुत अच्छा लगा मीडिया कैम्प में आकर। पत्रकारों के रचनात्मक सहयोग से कोई बड़ा लक्ष्य आसान हो जाया करता है। देवा मेला के सफल आयोजन में पत्रकारों की रचनात्मक दृष्टि और सहयोग की बड़ी भूमिका रहती है।
मान्यता प्राप्त एसोशियन के वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश महासचिव अब्दुल वहीद ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात हैं कि पत्रकारों के कई संगठन आज इस कार्यक्रम मे मौजूद हैं मेरा उद्देश्य है कि पत्रकारों समस्या शासन तक पहुंचाने के लिए सदैव आप लोगो के बीच में रहूंगा। पत्रकार बने रहना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। पहले अखबारों में छपी खबर का असर अधिक होता था। भले ही वर्तमान में खबरों का असर कम हो गया है, लेकिन हमें समाज में हो रहे गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठानी जारी रखनी चाहिए।
मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोशियन के महासचिव प्रदीप सारंग के संचालन एव मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोशियन के अध्यक्ष तारिक़ किदवाई की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकार के प्रदेश सचिव जुबेर अहमद, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, कोतवाल देवा अजय त्रिपाठी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, सचिव सरफ़राज़ वारसी, कोषाध्यक्ष अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मो. मुईन, मसौली पत्रकार संघ के अध्यक्ष नूर मोहम्मद, मीडिया प्रभारी दुर्गेश शुक्ला, मो आसिम , प्रांतीय समिति के सदस्य तौसीफ हुसैन, अखिलेश वर्मा, मो. रिजवान, सन्दौली टाइम्स से हुमायूँ कबीर व सोनू कुमार, सुजात हुसैन, सिक्योर जर्नलिस्ट जस्टिस काउंसिल के प्रदेश संगठन मंत्री राहुल त्रिपाठी, राम दुलारी पटेल, नितेश मिश्रा, पीयूष कुमार वर्मा, जमाल कामिल, अवधनामा से आशिफ हुसैन, उपस्थित रहे। साथ ही अनेक समाचार पत्रों एजेंसियों के ब्लॉक तहसील व जिला स्तर के प्रतिनिधि पत्रकार उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मीडिया कैंप के संस्थापक तारिक़ किदवाई ने मीडिया कैंप में आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और यह भी अपील की कि कैंप की परम्परा न तोड़ी जाए आगे होने वाले कार्यक्रम में डीएम साहब भी शामिल होकर मीडिया कैंप की गरिमा बढ़ाएं।
मीडिया कैम्प के संयोजक सचिव प्रदीप सारंग ने पत्रकार संगठनों व मीडिया हाउस का आह्वान किया है कि मीडिया कैम्प में अपने बैनर पर गतिविधियाँ सम्पन्न करें।
अबतक निर्धारित कार्यक्रम-
10 को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन
11 को आज़ाद भारत न्यूज
12 को राष्ट्रीय पत्रकार संघ
13 सिक्योर जर्नलिस्ट जस्टिस काउंसिल (निःशुल्क हेल्थ चेककप कैम्प)
15 को मसौली पत्रकार संघ
17 को मीडिया क्लब द्वारा हरिप्रसाद वर्मा व मो. अतहर की स्मृति में कैरम प्रतियोगिता,
सम्मान समारोह तथा मीडिया कैम्प का समापन

0 टिप्पणियाँ