Barabanki News... दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के आदेश पर बुधवार को फतेहपुर तहसील क्षेत्र के अनवारी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। यह कंपनी नकली मिनरल वाटर बना रही थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जांच टीम ने एसएम हाईटेक सिटी प्राइवेट लिमिटेड, एग्रो यूपीएसआईडीसी की फैक्ट्री को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह कंपनी प्रसिद्ध ब्रांड 'क्लियर (CLEAR)' के नाम पर 'क्लियर फ्रेश (CLEAR FRESH)' नाम से नकली मिनरल वाटर तैयार कर रही थी। मौके से बड़ी मात्रा में भरी और खाली पानी की बोतलें, ढक्कन, रैपर और स्टिकर बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
यह कार्रवाई दिल्ली कोर्ट कि न्यायमूर्ति रूबी अलका गुप्ता द्वारा 29 सितंबर को दिए गए आदेश के तहत की गई। कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता निमिष गोयल और कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी की मौजूदगी में छापेमारी की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। दोनों अधिवक्ताओं ने मौके पर ज़ब्ती की कार्यवाही की निगरानी की।
छापेमारी के दौरान उमरा चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार प्रजापति भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता मौके पर पहुंचे थे, जिनके साथ पुलिस ने छापा मारकर जांच की। फैक्ट्री के एक कमरे से बड़ी मात्रा में पानी की भरी और खाली बोतलें व रैपर, डक्कन बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को मिलावटी और नकली उत्पादों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब्त किए गए साक्ष्यों की रिपोर्ट दिल्ली कोर्ट को सौंपी जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मामले में दोषियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Clear Fresh' company was poisoning not water, but seizure on the orders of Delhi's Karkardooma court

0 टिप्पणियाँ