Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समाज को बांटने की एक बार फिर कोशिश की गई। लेकिन पुलिस की सक्रियता और लोगों की समझदारी से समाज में जहर घोलने वाले लोग कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें भाईचारे और मिल्लतदारी के लिए मशहूर सफदरगंज थाना क्षेत्र का रामपुर कटरा कस्बे में सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अचानक माहौल में तनाव पैदा कर दिया। एक खास समुदाय के पवित्र स्थल पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। दरअसल यहीं के ही एक दूसरे समाज के युवक ने सोशल मीडिया पर समुदाय विशेश के बेहद पवित्र धार्मिक स्थल से जुड़ी बेहद आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर दी। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई और लोगों में नाराजगी फैलने लगी। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, प्रधान प्रतिनिधि नियाज अहमद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस तरह समझदार नागरिकों और प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि रामपुर कटरा कस्बे में आपत्तिजनक पोस्ट के कारण विवाद बढ़ता इससे पूर्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले को शांत करा दिया है पूरे कस्बे में शांति है।
Attempt to poison society through social media foiled, conspiracy foiled by police activism

0 टिप्पणियाँ