रिपोर्ट- अमित गुप्ता

Barabanki News... जिले के बडडूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पान मसाला लेने निकलने के बाद लापता युवक का बुधवार सुबह पेड़ से लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड्डूपुर थाना क्षेत्र के झिलगी मजरे हसुवापारा गांव का राधेश्याम (35) पुत्र लवकुश मंगलवार शाम को खाना के बाद गांव में ही किराने की दुकान पर पान-मसाला लेने की बात पत्नी से कहकर निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात-भर तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। सुबह होने पर गांव के लोग जब खेतों को निकले, तो आम की बाग मे पेड़ से शव लटकता देख हड़कंप मच गया। गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक रात में घर से पान-मसाला लेने के लिए बताकर कर निकला था।जिसके बाद लापता हो गया था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

A young man went missing while going to buy pan masala, his body was found hanging from a tree in the morning