Barabanki News... जिले के राम स्वरूप विश्वविद्यालय के विधि छात्रों द्वारा भष्टाचार के ख़िलाफ़ किये जा रहे आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। साथ ही CPI ने पुलिस द्वारा उन पर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों और कॉलेज प्रबंधन के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की माँग की है। CPI के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने बयान जारी करके मांग की है कि यूनिवर्सिटी के जिम्मेदारों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द मुक़दमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संगठन द्वारा जिलाधिकारी आवास में पुतला फूका गया है। जिससे यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ख़त्म हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन द्वारा जिलाधिकारी आवास में पुतला फूका गया है। जिससे यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ख़त्म हो चुकी है। ज़िलाधिकारी आवास में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यह घटना घटी है। जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने इस प्रकरण में भी दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग उठाई है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उक्त मांग की है।

0 टिप्पणियाँ