ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी सुनील लोनिया गिरफ्तार, दो साथी 3 माह पहले इंकाउंटर के बाद हुए थे गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस मुठभेड़ में चोरी में वांछित 15 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गई है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती देर रात फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिहाली मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर स्वाट व फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल पर बैठे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया । संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल से कूदकर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल इनामिया अभियुक्त सुनील लोनिया पुत्र रामबख्श निवासी टेकुवा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त सुनील लोनिया उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर ,चोरी से सम्बन्धित 1000/- रूपये नगद व एक अदद डिस्कवर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।



 आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त सुनील लोनिया उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेहटी में एक घर से 03/04 जून की रात को नगदी व सोने चांदी के आभूषण आदि चोरी किया गया था, जिस सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 418/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में सुनील लोनिया उपरोक्त पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। 21 जून को थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त सुनील लोनिया उपरोक्त के अन्य साथी भागी उर्फ पंकज पुत्र सूरजलाल निवासी ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी व समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासी बाराती लाला का पुरवा मजरे मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Sunil Lonia arrested in police encounter

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ