Barabanki News... पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह ने बाराबंकी के रामस्वरूप डिग्री कॉलेज में लो छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ उन्होंने सरकार कभी घेराव किया है।
अरविंद सिंह गोप ने अपने आवास पर बाराबंकी मिरर से खास बातचीत में कहा कि वह और उनकी पार्टी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रों के साथ पार्टी पूरी तरह से खड़ी है और उनकी हर संभव मदद करेगी। सरकार पर हमला बोलते हुए अरविंद सिंह को ते कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान नौजवान हर कोई परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी छात्रों और नौजवानों के साथ जाती होगी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस मौके पर उन्होंने छात्र संघ बहाली पर जोर दिया और कहा कि छात्रसंघ होता, तो शायद ऐसे मामले सामने नहीं आते। उन्होंने सवाल किया कि सरकार छात्रसंघ चुनाव बहाल करने से डर क्यू रही है। उन्होंने तमाम छात्र संगठनों से अपील की कि वो छात्र संघ बहाली की मांग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि 2027 में सरकार बनते ही छात्र संघ को बहाल किया जाएगा।
Student union elections to be restored as soon as government is formed in 2027

0 टिप्पणियाँ