ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: श्री रामस्वरूप कॉलेज पर गर्माई सियासत, सांसद बोले-सरकार के कार्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं!

 

Barabanki News... जिले के श्री रामस्वरूप कॉलेज में छात्र-छात्राओ पर पुलिस के लाठीचार्ज पर सियासत गर्मा गई है। इसे लेकर विपक्षी दलों ने इस मामले पर सीधे सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। स्थानीय सांसद और प्रदेश कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने इस मामले को लेकर सरकार पर सख्त हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार में अधिकारों की लड़ाई लड़ना बड़ा गुनाह हो गया है।

सांसद तनुज पुनिया ने अपने जारी बयान में सोमवार को श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओ पर हुए लाठी चार्ज की कडी शब्दो में निन्दा की और कहा कि वर्तमान सरकार में श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय जैसे तमाम विश्वविद्यालय हैं। जहां छात्र-छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्तमान सरकार में अपने अधिकारों की लडाई लड़ना सबसे बडा गुनाह है। उन्होंने कहा कि छात्र एवं छात्राएं अपने अधिकार की लडाई लड रहे थे कि बिना अनुमति एवं बिना मान्यता प्राप्त वि़द्यालय में एलएलबी एवं बीए मे हजारो छात्रो का प्रवेश ले रहे थे। जिससे हजारों छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा था। इसके विरोध में हजारो छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर के सामने धरना-प्रर्दशन कर रहे थे। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का फ्रण्टल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रर्दशन में शामिल था और कॉलेज प्रशासन होश में आओ, बाबा हमें न्याय दिलाओ के नारे लगा रहा था। प्रदर्शनकारियो का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन मनमाने ढंग से डिपार्टमेण्ट चलाने और भविष्य से खिलवाड़ करने का षंडयन्त्र रच रहा है। 

 तनुज पुनिया ने कहा कि वर्तमान सरकार की हिटलरशाही यहां तक पहुंच गयी है कि उनके ही कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सड़कों पर विरोध करने के लिये उतर पडे हैं। जिस प्रकार छात्र-छात्राओ को पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठियों से मारा गया है । वह कहीं न कहीं वर्तमान सरकार की क्रूरता को दर्शाता है। इसमें 20-25 छात्र-छात्राओ को काफी चोटे आयी हैं। जिनमें से कुछ का मेयो व जिला चिकित्सालय में इलाज हो रहा है। इन छात्र छात्राओ में किसी के पैर टूट गये किसी के हाथ। जिस प्रकार छात्र छात्राओ को दौडा दौडाकर मारा व पीटा गया है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि वर्तमान सराकार में न छात्र सुरक्षित हैं और न ही किसान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण चोटिल हुये है। जिससे संगठन काफी आक्रोशित है कि जब अपनी ही सरकार में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण सुरक्षित नही है, तो आम जनमानस का क्या हाल होगा। पुनिया ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच किया जाये व दोषियो को दंडित किया जाये एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटित हो इसके लिये सरकार को योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाये।


#Politics #heated up #Sri Ramswaroop College #MP # government

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ