Barabanki News... जिले की स्वाट, सर्विलांस और मसौली थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इऩके कब्जे से चोरी की 2 अदद मोटर साइकिल, एक अदद मोबाइल, एक अदद सीएनजी सिलेण्डर, जेवरात और 8100 रूपये बरामद किए गए हैं। चोरों की गिरफ्तारी से कई चोरों का खुलासा हुआ है।
आपको बता दें कि SP अर्पित विजयवर्गीय विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी/लूट की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में बुधवार को स्वाट, सर्विलांस व मसौली की संयुक्त पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 3 अभियुक्त बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के बरौलिया गांव के अमित वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा, रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव के रामराज पुत्र पुत्तीलाल और अमेठी जिले के शुक्लई थाना क्षेत्र के शुक्लनपुरवा गांव के, , हाल पता दुबग्गा बाजार लखनऊ(कबाड़ी) कैलाश पुत्र रामप्रसाद को शहावपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 2 अदद मोटर साइकिल नं0 UP 41 AX 9720 व UP 41 AW 8881, एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद सीएनजी गैस सिलेण्डर, जेवरात (पीली व सफेद धातु) व 8100 रूपये नकद बरामद किया गया। शेष वांछित एक अभियुक्त मो0 अफजल पुत्र मो0 इस्लाम निवासी डिडौरा, रसूलपुर मजरे सलारपुर थाना देवा की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
111
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण पूर्व में जिला कारागार में निरूद्ध थे, जहाँ अभियुक्त अमित की मुलाकात रामराज और मो0 अफजल से हुई। अभियुक्तगणों द्वारा मिलकर आस पास के क्षेत्रों में रेकी करके चोरी की घटना कारित करते है। 09 अगस्त को थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नयागाँव व चौधरीपुरवा स्थित घरों से एक अदद मोबाइल, कुछ जेवरात व कुछ नगदी चोरी किए थे, उक्त मोबाइल वांछित अभियुक्त मो0 अफजल के पास है, जिस संबंध में थाना मसौली पर मु0अ0सं0 336/25 धारा 305(A) बीएनएस व मु0अ0सं0 361/25 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।
इन मामलों का हुआ खुलासा
थाना सफदरगंज से 16 अगस्त को धर्मपुर कटरा व जलालपुर स्थित घरों से मोबाइल, जेवरात व नगदी चोरी किए थे, जिस संबंध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 406/2025 धारा 305(A) बीएनएस व मु0अ0सं0 419/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
111
थाना मोहम्मदपुर खाला से 16 अगस्त को पाण्डेयपुर व मोहाटी पुलिया के पास स्थित घरों से जेवरात व नगदी चोरी किए थे, जिस संबंध में थाना मो0पुर खाला पर मु0अ0सं0 447/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 409/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत नाका सतरिख से करीब 08 माह पूर्व हीरो स्पेलण्डर मोटरसाइकिल सं0 UP 41 AW 8881, 01 माह पूर्व पल्हरी टेम्पो स्टैण्ड से अपाचे मोटर साइकिल नं0 UP 41 AV 9345 चोरी किया था, जो वांछित अभियुक्त मो0 अफजल के पास है, जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 330/25 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 622/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
थाना रामनगर से स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल सं0 UP41AX9720 को करीब 03 माह पूर्व कस्बा रामनगर से चोरी किया था, जिस संबंध में मु0अ0सं0 262/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
तथा बरामद एक अदद सीएनजी गैस सिलेण्डर के विषय में ज्ञात हुआ कि करीब 02 माह पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैसार से एक अदद अल्टो कार 800 कार UP 32 AM 7132 चोरी की थी, जिसे जनपद लखनऊ में कबाड़ी कैलाश को काटने के लिए बेच दिया था, तथा सीएनजी सिलेण्डर निकलवाकर वापस ले लिया था। जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 555/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
अभियुक्त अमित द्वारा जनपद उन्नाव से एक पिकअप चोरी किया था, जिससे थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत चोरी करते समय आस-पास के लोगों के देखे जाने पर पिकअप छोड़कर भाग गए थे, उक्त पिकअप थाना बदोसराय में दाखिल है।
Friendship in jail, then became vicious thieves and started stealing after stealing

0 टिप्पणियाँ