ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ABVP कार्यकर्ताओं ने राजभर का फूंका पुतला, DM को सौंपा ज्ञापन

 

Barabanki News... श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों पर हुए बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध अभी तक एफआईआर न लिखे जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ने लगा है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा घटना को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने कार्यकर्ताओं के आक्रोश को बढ़ा दिया। इन तमाम मुद्दों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका और DM को ज्ञापन सौंपा। 

 ABVP के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को DM कार्यालय पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी को सौंपा।इसके उपरांत जुलूस निकाल कर पटेल चौराहे पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। ज्ञापन में श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) में हो रही अवैध वसूली, बिना मान्यता के शैक्षिक संस्थान संचालित करने जैसे गंभीर आरोपों की जांच करने एवं सख्त कार्रवाई की पुरजोर मांग की गई है। इसके अलावा ABVP कार्यकर्ताओं एवं छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई सरकारी भूमि को खाली कराने एवं समुचित कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में की गई है।इस अवसर पर कार्तिकेय मिश्रा ,आकाश त्रिवेदी, योगेश सिंह ,अभय शुक्ला, राजवीर त्रिवेदी, अस्तित्व मिश्रा ,वैष्णवी परमार , ईशा ,अभय राम त्रिपाठी , कामिल ,आदर्श सिंह, विशाल सिंह ,शशांक गुप्ता ,आशुतोष ,शिव केश, शरद, अनुराग ,निशांतसिंह ,जिज्ञासा गुप्ता , सलामुद्दीन ,पवन सोनी ,अभिनव ,राज ,गौरव , प्रांशी ,अभिषेक बाजपेई ,अनुराग शुक्ला , साक्षी वर्मा ,आयुष वर्मा मौजूद रहे।

ABVP activists burn effigy of Rajbhar, submit memorandum to DM


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ