ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: राष्ट्रीय ध्वज लहराकर देशभक्ति का संदेश दें-आलोक वर्मा

 


रिपोर्ट-अमित गुप्ता

Barabanki News... हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड प्रांगण से भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बीडीओ निंदूरा आलोक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। 

 एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ब्लॉक प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बा टिकैतगंज चौराहा, कुंडवा चौराहा, जुम्मन पुरवा, बसारा-टिकैतगंज बाजार मार्ग से होते हुए पुनः प्रांगण में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति से ओतप्रोत जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर बीडीओ आलोक वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया जा सके। एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का संचार होता है और राष्ट्रीय एकता का संदेश घर-घर तक पहुंचता है। 

 वहीं जैदपुर में नगर पंचायत के मोहल्ला अली अकबर कटरा स्थित कांशीराम कालोनी के पास से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी सलामुद्दीन "लकी" के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं नेताओं के अलावा आम नागरिको व जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति के नारों से वातावरण गूंजेयमान हो गया। तिरंगा यात्रा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ अली अकबर कटरा स्थित कांशीराम कालोनी से चलकर पानी टंकी चमरहिया मोड बड़ी बाजार सिनेमा हॉल मंगाताल होते हुए थाना चौराहा पहुंची। यहां से वापस होकर तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था हेतु कस्बा इंचार्ज विनय कुमार के नेतृत्व में दीवान जय नारायण दीवान गुफरान खान शैलेश कुमार पंकज राठौर पंकज सिंह आदि पुलिस अधिकारी तैनात रहे। इस अवसर पर अजय गुप्ता वकील अहमद. मोहिनी. चांदनी .गोल्डी .आरती जावेद अहमद इश्तियाक अंसारी अनीस अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

give a message of patriotism by waving the national flag-Alok Verma

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ