Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में रखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहमदपूर टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक अनुपम कुमार पर जान से मारने की नियत से मार पीट करते हुए गाडी चढ़ाने की कोशिश की सहायक प्रबंधक की तहरीर पर थाना रामसनेहीघाट मे मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही न करने से दबँगो के हौसले बुलंद है।
तीन दिन पूर्व अहमदपुर टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक अनुपम कुमार पुत्र सत्य प्रकाश अपने साथी कर्मचारी रमन वाजपेई के साथ अपने घर रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के ग्राम जमहतिया का पुरवा मजरे गाजीपुर बाईक से जा रहा था दोनो टोल कर्मी कुछ दूर ही पहुंचे थे चिनहट के शेख सराय निवासी संदीप तिवारी अपने चार साथियो के साथ आकर हाइवे पर अपनी डिजायर कार को सामने खड़ा कर मारने पीटने लगे मामला हाइवे का होने के कारण वाहनो की लम्बी लाइन लग गयी इसी बींच दोनो टोल कर्मी जान बचाकर भाग निकले लेकिन दबँग संदीप तिवासी सहायक प्रबंधक का पीछा करते हुए सुरजवापुर मोड के निकट कार से टककर मार दी जिससे दोनो बाईक सवार गिर पड़े गनीमत रही किसी के चोट नही आयी बुरी तरह डरे टोलकर्मी भाग कर किसी तरह जान बचाई पीड़ित टोलकर्मी की शिकायत पर संदीप तिवारी के विरुद्ध मुकदमा किया गया है । प्रभारी निरीक्षक अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा कर मामले की जाँच की जा रही हैं ।

0 टिप्पणियाँ