शनिवार को स्व.रामसेवक यादव जन्मशताब्दी वर्ष समारोह समिति के संयोजन में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सभागार में स्व. रामसेवक यादव के चित्र का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री गोप ने आगे कहा कि बाराबंकी के लिये आज ऐतिहासिक दिन है। यहाँ की जिला कचेहरी में कानून के अच्छे जानकार रहे पूर्व सांसद स्व. रामसेवक यादव का चित्र लगना हम सबके लिये प्रेरणादायक और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति पक्षकार होता है। उसे समय पर न्याय मिले इसकी चिंता हम सबको करना चाहिए।
सभा की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि रामसेवक यादव बाराबंकी के गौरव रहे है। उनकी लोकप्रियता उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में रही है। उन्होंने शोषितों, पिछड़ों और दलितों की लड़ाई अदालत पर ही नहीं बल्कि सदन में भी लड़ी।
समिति के अध्यक्ष एवं समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने विस्तार से रामसेवक यादव की वैचारिकी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामसेवक यादव समाजवादी विचारधारा के पोषक थे। समाजवाद के जरिये उन्होंने देश के राजनीति का रुख मोड़ा था। आर्थिक व सामाजिक खाई पाटने के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया।
पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा कि रामसेवक यादव दिल से बहुत संवेदनशील थे। राजनीति में लोग अक्सर सच बोलने से कतराते हैं, क्योंकि सच बोलना फायदे का सौदा नहीं होता। लेकिन रामसेवक जी नतीजों की परवाह किए बिना सच्चाई बोलते थे। सभा का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं नईम खान ने किया। अंत में समिति के संयोजक ज्ञान सिंह यादव ने सभा में आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता मुईन अहमद, जिला बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, हिसाल बारी किदवई, हरीश अग्निहोत्री, रामगोपाल शुक्ला, सूरज यादव गामा एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, अधिवक्ता सरदार राजा सिंह, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, पूर्व सभासद मो. आसिफ, शिवशंकर शुक्ला, नरेश कुमार सिंह एडवोकेट, संत शरण यादव, खुशीराम यादव, रामनरेश, रणंजय शर्मा, पूर्व प्रमुख हशमत अली गुड्डू, सपा प्रवक्ता वीरेन्द्र प्रधान,स्वर्ण ध्वजानंद एडवोकेट, मुकेश यादव,सभासद शिवा शर्मा, उदय प्रताप सिंह, कांशीराम यादव आदि कई लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ