ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शटरिंग गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौत

 


 रिपोर्ट-अमित गुप्ता

Barabanki News... जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के में शुक्रवार शाम निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय बड़ा हादसा हो गया। दीवार समेत शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अमियापुर के रोहित वर्मा के मकान में करीब एक सप्ताह पहले स्लैब डाली गई थी। शुक्रवार शाम को उसी मकान में लगी शटरिंग खोलने के लिए गांव तिगैय्या से छह दिहाड़ी मजदूर बुलाए गए थे। दोपहर के समय मजदूर राम आधार (45), सुशील कुमार (25), टुररी (50) व कुलदीप (21) जब शटरिंग खोल रहे थे, तभी अचानक एक दीवार समेत पूरी शटरिंग भरभराकर गिर गई। 

चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर सुशील को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिससे यह हादसा हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ