Barabanki News... प्रदेश के कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी ने शनिवार को एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत खरीफ, 2025 में डिजिटल क्राप सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) का शुभारम्भ देवा ब्लाॅक के मुजफ्फरमऊ गांव में किया गयाा। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक (शोध एवं मृदा सर्वेक्षण)/ नोडल अधिकारी, डिजिटिल एग्रीकल्चर, अनिल कुमार सागर, उप कृषि निदेशक, धीरेन्द्र सिंह, अपर संख्याधिकारी, वीरेन्द्र कुमार सिंह, कृषि निदेशालय के तकनीकी विशेषज्ञ, सहायक विकास अधिकारी, कृषि, देवा, कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ ही 50 से अधिक क्षेत्रीय किसान भी उपस्थित रहे।
उप कृषि निदेशक, ने ई-खसरा पड़ताल के महत्व के सम्बन्ध में किसान भाइयों को अवगत कराया। कृषि निदेशक द्वारा ई-खसरा पड़ताल से किसान भाइयों को होने वाले लाभ के सन्दर्भ में अवगत कराते हुये बताया कि किसान भाइयों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऋण, फसल बीमा के मुआवजे आदि में ई-खसरा पड़ताल अत्यन्त उपयोगी है। इसके अतिरिक्त किसानों के लाभ हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा तैयार की जाने वाली योजनाओं में भी इससे महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। वर्तमान सत्र में ऐप में यह व्यवस्था दी गई है कि 20 मीटर की रेंज में ही सम्बन्धित गाटे का सर्वे किया जा सकता है, इसके अधिक सटीक जानकारी अंकित की जा सकेगी। कृषि निदेशक द्वारा किसान भाइयों से भी अनुरोध किया गया कि सर्वे करने वाले कार्मिकों को सहयोग प्रदान करें ताकि समय से एवं सटीक जानकारी के साथ ई-खसरा पड़ताल का कार्य पूर्ण किया जा सके। कृषि निदेशक महोदय द्वारा मौके पर अपने सम्मुख ही ग्राम मुजफ्फरमऊ के कुछ गाटों का सर्वे भी कराया गया एवं ऐप में अंकित की जाने वाली जानकारी में आ रही तकनीकी समस्याओं के सम्बन्ध में तकनीकी टीम को आज ही कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

0 टिप्पणियाँ