ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट का मुफ्त मेडिकल कैंप, कमरियाबाग कब्रिस्तान के सेवकों ने किया उद्घाटन

 

Barabanki News... जिले की समाजी तंजीम फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से गुरुवार की सुबर कमरियाबाग कब्रिस्तान के हाल में मुफ्त यूनानी मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में सैंकड़ो मरीजों की मुफ्त जांच और दवाओं के साथ कई जांचें भी मुफ्त की गईं।
समय-समय पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैम्प का आयोजन कराने वाली समाजी तंजीम फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर एएच उस्मानी ने इस बार के मेडिकल कैंप का उदघाटन कब्रिस्तान के कर्मचारी प्रदीप और बववा ने फीता काटकर करवाया। उद्घाटन के बाद फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर एएच उस्मानी ने कैम्प में मरीज़ों का चेकअप किया और यूनानी दवाएं भी बांटी ,कैम्प मे ज्यादातर मरीज स्किन डिजीज,सर्दी बुखार, खांसी के थे।
कैम्प मे डॉक्टर अबू बक्र, मास्टर राजेश श्रीवास्तव, आर के मिश्रा पत्रकार, लेखक फरहान बाराबंकवी,अम्मार उसमानी ने आकर हौसला अफजाई की और कैम्प की कामयाब की मुबारकबाद दी,आमिर उस्मानी, वकार अहमद ने पर्चे बनवाने और रजिस्ट्रेशन करने मे अपना सहयोग दिया,चंदन और अफफान मरीजों को दवा देने की जिम्मेदारी उठाई,अनवर ने कैम्प वालों की खिदमत की लगभग 106 लोगों के परचे बने बाद मे कुछ लोंगो को बगैर परचा बनाए हुए ही दवा दी गई।
आपको बता दें कि समाजी तंजीम फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से इस तरह के मेडिकल कैंप समय-समय पर कराए जाते हैं। जिससे बड़ी तादाद में गरीब और बेसहारा लोगों को मुफ्त इलाज मिलता है। इसके अलावा फरजाना बेगम मेमोरियल ट्रस्ट और भी कई समाजिक कार्यों में सरगर्म रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ