रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... जिले के कुर्सी कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर में कमरे में फंदा लटका मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक ने फांसी लगाकर जान दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के कोढ़वा गांव का राधेश्याम (45) पुत्र राम चरन रविवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे। नशे की हालत में उसने पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया झगड़े से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर गांव में ही किसी के घर चली गई। इसके बाद राधेश्याम ने कमरे में दीवार में लगे खूंटे से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। सुबह जब पत्नी घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंची कुर्सी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक ने शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Wife goes to neighbor's house to avoid quarrel, drunken husband hangs himself

0 टिप्पणियाँ