ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: राहुल के आरोपों को जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीति, बुधवार से 15 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

 

Barabanki News... अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर बुधवार को सांसद आवास पर, विपक्ष नेता सांसद राहुल गांधी की 7 अगस्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो प्रजेंटेशन किया गया। साथ ही राहुल के आरोपों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार को घेरने की रणनीनिति बनाई गई। इसके तहत गुरूवार से लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कहा कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची मेें हेराफेरी को गम्भीरता से लिया है। राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस मेें यह स्पष्ट किया है कि जहां कर्नाटक की एक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से मतदाता सूची में भारी अनियमिततायें सामने आई हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि बड़े पैमाने पर और सटीकता से चुनावी धांधली चुनाव आयोग नाक के नीचे की गई है।

 मो0 मोहसिन जी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बैंगलोर में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने यह स्पष्ट किया कि, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिली भगत से धांधली की जा रही है। इससे स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनावों को कमजोर किया जा रहा है। जिससे देश में असंवैधानिक रूप से लोकतन्त्र की हत्या हो रही हैै। उन्होने कहा कि, इण्डिया गठबन्धन की पार्टियां इस मुद्दे को सदन के अन्दर और बाहर उठा रही हैं और इस खुलेआम हो रही वोट की चोरी का पर्दाफाश कर रही हैं। 11 अगस्त को सभी इण्डिया गठबन्धन के सांसद चुनाव आयोग के पास इसका जवाब मांगने के लिये मार्च करते हुये जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन सभी को हिरासत में ले लिया। लोकतन्त्र में आम जनमानस की आवाज उठाना व अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना वर्तमान सरकार की हिटलरशाही के चलते रोका व दबाया जा रहा है।

जिला प्रवक्ता केसी श्रीवास्तव ने बताया कि, 14 अगस्त की शाम को वोट चोर गद्दी छोड़ कैण्डल मार्च जिला के मुख्याल पर किया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक पूर्व सांसद, पीसीसी एवं डीसीसी पदाधिकारियों ब्लाक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष तथा सभी फ्रण्टल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 22 अगस्त से 7 सितम्बर तक विशाल वोट चोर गद्दी छोड़ राजधानी लखनऊ में एक विशाल जनसमूह के साथ जनपद बाराबंकी से कांग्रेसीगण अपनी तैय्यारियां शुरू कर दी है। 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान जो कि, 5 करोंड़ हस्ताक्षर एकत्रित करने के लिये घर-घर और सार्वजनिक जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। 

 आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाराबंकी प्रभारी दिनेश सिंह, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला, आदर्श पटेल, शिव बहादुर जिला पंचायत सदस्य, अजीत वर्मा, राम हरख रावत, आलोक वर्मा समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण समस्त फ्रण्टल विभाग वा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं इत्यादि कांग्रेसजन मौजूद थे।

The campaign will run from Wednesday to October 15 to spread Rahul Gandhi's allegations to the masses.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ