ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बाल वैज्ञानिक पूजा से मिले राजा रितेश कुमार सिंह, मोबाइल किया भेंट

 

Barabanki News... धूल रहित थ्रेशर का मॉडल बनाकर जापान की राजधानी टोकियो में भारत का नाम रोशन करने वाली सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के डलाई का पुरवा गांव की बाल वैज्ञानिक पूजा पाल के घर रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता राजा रितेश कुमार सिंह पहुंचकर उससे मुलाकात की और उसे मोबाइल भेंट किया। 

इस मौके पर राजा रितेश सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र उनके पिता का सपना रहा है और यहां के लोगों ने हमेशा उनका सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि पूजा पाल ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर राजा रितेश सिंह ने पूजा पाल को स्मार्ट फोन भेंट किया और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने पूजा के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके बच्चा सिंह, डॉ. अजीत सिंह, आदेश जैन, राधे लाल यादव, प्रधान सोहन लाल, प्रधान अवधेश कुमार, खुदाबक्श, डॉ. असलम और अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।राजा रितेश सिंह के पिता स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से छः बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं।

Raja Ritesh Kumar Singh meets child scientist Pooja


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ