ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: लो वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या को लेकर पावर हाउस का घेराव

 

Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज में काफी दिनों से लो वोल्टेज औप जर्जर तारों की समस्या से परेशान लोगों का आज गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ जैदपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर तारों को सही कराकर उन्हें लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाई जाए। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज गांव में काफी समय से लो वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या के समाधान के लिए सोमवार करीब 1 बजे ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सलामुद्दीन के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण जैदपुर पावर पहुंच गए। ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद पावर हाउस के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। गांव में लो वोल्टेज की वजह से पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं और अन्य घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। वही जैदपुर के जेई परवेज मिर्जा हुसैन ने बताया कि ग्राम मुरलीगंज में कल रात ट्रांसफार्मर जल गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा और जर्जर तारों की समस्या का भी जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। सलामुद्दीन उर्फ लकी ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होती है, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

Power house besieged over low voltage and dilapidated wires

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ