ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, 7 चोरियों का खुलासा, दो धरे गए

 

Barabanki News... जिले की स्वाट/सर्विलांस व दरियाबाद थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की 7 घटनाओं का सफल अनावरण किया है। साथी ही 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार भी किया है। उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मेंथा आयल, डीवीआर व एक अदद बैट्री बरामद की गई है।

 पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को स्वाट/सर्विलांस व दरियाबाद थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के मदद से चोरी की 7 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। साथ ही 2 शातिर चोर टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अंबरपुर मजरे हड़हा के लल्लू लोनिया पुत्र रामहरख (टिकैतनगर का हिस्ट्रीशीटर) और दरियाबाद थाना क्षेत्र के बभनाबारी के राम समुझ पुत्र राम भजन को जेठौती कुर्मीयान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया एक अदद नाक की कील पीली धातु, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, 13 लीटर मेंथा आयल, टूटा हुआ डीवीआर का बाक्स, एक अदद बैट्री एमरान, 28,000 रूपये नगद बरामद किया गया। 

 पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है, जिनके द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, एवं चोरी की घटनाओं से मिले पैसे व जेवरात को आपस में बांट लिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 04/05 अगस्त की रात को दरियाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत अम्बरपुरवा में मेंथा आयल व नगदी चोरी की गयी थी। 29 जुलाई को की रात्रि रामनगर थाना क्षेत्र के परसिया में सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी, 2 अगस्त को रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव से एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की गयी थी,1 जुलाई को टिकैतनगर थाना क्षेत्र के जदवापुर गांव, अरियामऊ गांव में ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड से बैट्री चोरी की गयी थी, 22/23 जून को टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सराय दुनौली से एक कुन्टल 05 किलो मेंथा आयल चोरी किया गया था, 02/03 अप्रैल को मसौली थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डेन सिटी से सोनी-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की गयी थी, व दिनांक 20/21 जून को जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव में सोन-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की गयी थी। पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण 1. बुधई पुत्र निर्मल दीक्षित, 2. अंशू दीक्षित पुत्र बोरन दीक्षित निवासीगण ग्राम अमनियापुर थाना बदोसराय की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Gang of vicious thieves busted, 7 thefts revealed, two arrested


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ