ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 38 मुकदमों का अभियुक्त अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना पुलिस ने एक अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर 38 मुकदमों का अभियुक्त है। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्सी पुलिस टीम वांछित अन्तर्जनपदीय शातिर चोर लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब क्षेत्र के कठवारा गांव के रमेश पुत्र सुन्दर (अभियुक्त थाना बीकेटी जनपद लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी संख्या 5ए है) को लिखना अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट में केस पंजीकृत किया गया है

 पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त जनपद लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है,जिसके विरूद्ध जनपद लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी में मारपीट,चोरी,लूट,हत्या,गैंगस्टर जैसे आदि गंभीर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 23/24 मई को कुर्सी थाना क्षेत्र के कसाई मण्डी से दाल व नकदी चोरी की थी, जिस संबंध में कुर्सी थाने में केस पंजीकृत है।

38 Accused of alcohols arrested thief arrested thief

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ