रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News... कुर्सी थाना क्षेत्र के ओदार गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती विवाहिता की मौत हो गई। कमरे के अंदर पलंग पर उसका शव मिला।महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।मृतका गुप्ता
Barabanki News... कुर्सी थाना क्षेत्र के ओदार गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती विवाहिता की मौत हो गई। कमरे के अंदर पलंग पर उसका शव मिला।महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं।मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। अब उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के धरसंडा निवासी नीरज गौतम ने अपनी बहन रुची का विवाह 6 मार्च 2025 को ओदार निवासी सुभाष गौतम के साथ किया था।मृतका के भाई नीरज ने पुलिस को दी गई तहरीर आरोप लगाया है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से पति, सांस ,ससुर, जेठ व जेठानियां दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे।इस दौरान उसकी बहन दो माह के गर्भ से हो गई लेकिन फिर भी ससुराल वालों के बर्ताव में कोई फर्क नहीं पड़ा।भाई ने बताया कि रविवार रात को ससुराल लोगों द्वारा सूचना दी गई उसकी बहन छत के कुढ़े से लटक कर जान दे दी है।जब परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन का शव कमरे में पलंग पर मिला।मृतक के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या की है। उसके चेहरे व गले पर चोट के निशान भी हैं।उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग झूठी कहानी गढ़ रहे हैं।इस संबंध में कुर्सी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि मृतका के भाई ने तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ