ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ट्यूवेल की रखवाली करने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

 

Barabanki News... जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। 


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव के बाहर खेत की रखवाली करने गए गांव के राम सुरेश का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खेत जा रहे गांव के लोगों ने शव देखा। इसके बाद मौके वारदात पर भारी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मृतक राम सुरेश का ट्यूबवेल की रखवाली के लिए खेत में ही सोता था। वो रविवार रात को भी खेत में सोने गया था। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। ये भी कहा जा रहा है कि मृतक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी है। 

 घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टन रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ