रिपोर्ट- अमित गुप्ता
Barabanki News... जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर निंदूरा विकास खंड क्षेत्र के भंडार और जजियामऊ में कल्याणी नदी के किनारों पर शनिवार को सफाई अभियान चलाया।
एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव महमूद अंसारी और आनंद सिंह की उपस्थित में विशेष सफाई अभियान के दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान नदी संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका उद्देश्य नदी को साफ करके उसे पुनर्जीवित करना है।
भंडार और जजियामऊ के बीच में कल्याणी नदी के किनारों पर सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ नदी के संरक्षण हेतु कूड़ा और झाड़ियों को साफ किया।
उधर गांव वालों में कल्याणी नदी की सफाई होते देखकर एक बार पुनः कल्याणी नदी के पुनरुद्धार की आस जगी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंदनलाल,खंड प्रेरक राजेश कुमार उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ