Barabanki News... शुक्रवार की दोपहर बांसा बड़ागांव मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट आमने सामने दो बाईको मे हुई टक्कर मे गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेन्टर लखनऊ मे मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हनुमान मंदिर के निकट दो आपाची बाइको की आमने सामने हुई टक्कर में सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ी निवासी अंकित यादव पुत्र सुभाष व दूसरी बाईक पर सवार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी करन पुत्र सुरेश, रंजीत पुत्र बाले व विनय मौर्य पुत्र ईश्वरदीन गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे एम्बूलैंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया जिसमे 20 वर्षीय करन पुत्र सुरेशचंद्र वर्मा की रात्रि मे मृत्यु हो गयी परिजन शव को लेकर घर आ गये सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटे की मौत से बुझ गया विधवा सुभाषिनी के घर का चिराग शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना में करन की हुई मौत से विधवा सुभाषिनी के घर का चिराग बुझ गया मृतक करन के पिता सुरेशचंद्र वर्मा की दो वर्ष पूर्व हार्ट अटैक के चलते मृत्यु हो गयी थी तथा एक मात्र संतान होने के कारण करन की मौत से विधवा माँ के सामने जीवन यापन की चुनौती बन गयी है पेशे प्राइवेट ड्राइवर होने के कारण माँ का सहारा था लेकिन बेटे की मौत से माँ का रो रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ