ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आबकारी विभाग की टीम की छापेमारी, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग दर्ज

 

Barabanki News... जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग की छापेमारी में 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 200 किलो लहन नष्ट किया गया और दो मुकदमे दर्ज किया गया है। 

 आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ज़िलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री कुलदीप दिनकर के निर्देशन में शनिवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 हैदरगढ ,राजेश कुमार तिवारी एवं क्षेत्र 2 रामसनेही घाट लक्ष्मी चन्द्र पाल टीम तथा स्थानीय पुलिस बल के साथ ग्राम प्रातः काल में दुनौली, अकबरपुर, पजावां थाना असन्द्रा में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान 02 अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत करते हुए, लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। मौके पर लगभग 200 किलो महुआ लहन नष्ट किया गया।

 उक्त ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से जागरूक किया गया तथा आस पास अवैध शराब निर्माण,परिवहन व बिक्री से संबंधित स्थलों की जानकारी देने की अपील की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ