ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मासूम बच्चों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़, 18 साल से अनफिट बस से लाए जा रहे थे बच्चे

 

Barabanki News... जिले के एक प्राइवेट स्कूल की बस में मासूम बच्चों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा था। यहां 18 साल सै अनफिट बस से बच्चे लाए जा रहे थे। विशैष संघन चेकिंग के दौरान ये खुलासा हुआ है। प्रवर्तन दल ने स्कूल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। वहीं आज कुल 3 गाड़ियां सीज, 10 स्कूली वाहनो के अन्य अभियोगो में चालान किया गया है। 


 आपको बता दें कि अनफिट वाहनों में स्कूली छात्रों को ढोने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग से सख्ती के साथ विशेष संघन चेकिंग अभियान को गति देना शुरु कर दिया है। अभियान में जहां एक तरफ प्रवर्तन दलों द्वारा अनफिट वाहनों को सीज किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ विद्यालयों में पहुंच परिसर मे खडे़ वाहनों का निरीक्षण भी जारी है। शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, यात्री/मालकर अधिकारी रविचन्द्र त्यागी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव की संयुक्त टीम ने हैदरगढ़ रोड़ पर चेकिंग मे पत्रावलियों की जांच करने पर 1 स्कूली वाहन का 2008 से फिटनेस फेल मिला। जिस पर फटकार लगाते हुये तत्काल वाहन को सीज किया गया। अभियान मे 3 को सीज एंव 10 स्कूली वाहनो के अन्य अभियोगो मे चालान किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ