Barabanki News.... टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग मार्केटिंग में दोगुना मुनाफा देने के नाम पर साइबर फ्राड के मामले में साइबर सेल ने संपूर्ण धनराशी आवेदक के खाते में वापस कराई दी है।
साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसमें आवेदक अजय कुमार यादव पुत्र अशरफी लाल यादव निवासी सेंट्रल एकेडमी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के साथ टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग मार्केटिंग में दोगुना मुनाफा देने के नाम 1,00,000 रूपये का फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि 1,00,000 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

0 टिप्पणियाँ