रिपोर्ट-अमित गुप्ता
Barabanki News. जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बीमारी से तंग एक युव ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक शुक्रावार की शाम से लापता था। वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सुलेनीपुर मजरे खिझना के शनि मौर्य (18) पुत्र सियाराम का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। युवक शुक्रवार शाम को घर से लापता हो गया था। जिसके बाद से परिवारजन युवक को तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह जब गांव के लोग खेतों को निकले, तो रास्ते में आम के पेड़ से युवक का शव पेड़ से लटकता देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक न्यूरो की बीमारी ग्रस्त था। लखनऊ स्थित निजी अस्पताल से युवक इलाज भी चल रहा था। प्रथम दृष्टया युवक बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
शनि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई सुनील ने बताया कि शनि मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।अक्सर घर से निकल जाता था लेकिन शाम तक वापस लौट आता था।युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
The body of a young man missing since Friday evening was found hanging from a tree

0 टिप्पणियाँ