Barabanki News... जिले के जौदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक नशे में धुत कार सवार ने साइकिल सवार विकलांग और दो अन्य लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार विकलांग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हदसा जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछत गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलछठ गांव का मोटरसाइकिल मैकेनिक विकलांग प्रेम गौतम प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रेम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करके अपने घर का खर्च चल रहा था। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक के परिजनों ने जैदपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Speeding car hits disabled man, dies on the spot

0 टिप्पणियाँ