Barabanki News... EPS राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात की और पुरानी पेंशन बहाली समेत चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मुलाकात के दौरान सांसद तनुज पुनिया ने EPS राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि मानसून सत्र में ही कर्मचारी पेंशन योजना की आवाज सदन में उठाउंगा और विधवत चर्चा करूंगा। पूरी कोशिश करूंगा की पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल हो। ताकि लाखों कर्मचारियों को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके। सांसद ने आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लडूंगा। उन्होनें कहा कि देश में जो 18 साल से 58 या 60 साल तक अपना जीवन कर्तव्यनिष्ठा के साथ सुचारू रूप से व्यवस्थित करते हुये समाज, प्रदेश व देश को उन्नति की ओर ले जाने का कार्य करते हैं। कर्मचारी पेंशन योजना समाप्त करके ऐसे कर्णधारियों निष्ठावान कर्मचारियों को जब वृद्ध अवस्था की ओर होते हैं और पेंशन ही मात्र एक सहारा जीवन यापन का होता है। इससे सरकार की मंशा समाज के प्रति निन्दनीय है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से EPS 95 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के0एस0 तिवारी, प्रदेश महामंत्री राजशेखर नागर, EPS के मुख्य समन्यवक उमाकान्त विशेन, मंडल अध्यक्ष लखनऊ एपी सिंह, मण्डल सचिव लखनऊ अशोक बाजपेयी, जिलाध्यक्ष लखनऊ डीडी यादव, जिला सचिव लखनऊ राम दरश चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष जेपी खरे, जिलाध्यक्ष सतीश अग्निहोत्री, जिला सचिव नरेश राव एवं जिला उपाध्यक्ष ओमकार मिश्रा मौजूद थे।
MP assures EPS National Struggle Committee, will raise OPS issue in House

0 टिप्पणियाँ