ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: माल सप्लाई करने जा रहे अन्तर्राज्यीय तस्कर को ANTF ने 2 किलो मार्फीन के साथ दबोचा

 

Barabanki News... जिले की एंटी नारकोटिक्स (ANTF) टीम ने बिहार के तस्कर को 2 किलों मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मार्फीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 4 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर से पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के ANTF थाने ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला अन्तर्राज्यीय सक्रिय तस्कर बिहार राज्य के मुज्जफरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के माधोपुर मधु गांव के राजेश तिवारी (44) पुत्र रामनारायण तिवारी हालपता सरकार कुमार टुली भिमभार फासीदेवा, पश्चिम मदाती, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) को पकड़ कर, उसके कब्जे से 02 किलो 60 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 04 करोड़, 10 लाख रुपये है। पुलिस तस्कर के पास एक 01 अदद बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है। तस्करी पहले भी ऐसे ही मामले में पकड़ा जा चुका है। 

गिरफ्तार अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसे "अ" नामक व्यक्ति ने (सिलीगुड़ी) में मादक पदार्थ दिया था तथा निर्देशित किया था कि उसे छतैनी पूर्वी चम्पारण लेकर जाओ जहाँ "ब" नाम के व्यक्ति उससे आकर लेगा। वो माल लेकर बोलेरो गाड़ी से बाग डोगरा से चला था नरियार पहुँचा कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। अभियुक्त से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त हुयी है जिसके सम्बन्ध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ