Barabanki News... बाढ़ के दौरान राहत-बचाव कार्य के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। बाढ़ के दौरान प्रभावितों को त्वरित मदद उपल्बध कराने के लिए अब जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का स्थापित किया है। ये बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष संख्या-05248-226017, टॉल फ्री नम्बर 1077 पर जनसामान्य सम्पर्क कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं।
वर्षा ऋतु में जनपद का अधिकतर क्षेत्रफल बाढ एवं जल प्लावन से प्रभावित होता है। बाढ़ के साथ-साथ मकानों की क्षति/ मनुष्यों के जीवन की क्षति/ पशुओ की मृत्यु होने की सम्भावनायें रहती है। दैवी आपदा तथा उससे उत्पन्न होने वाली स्थिति का सामना करने के लिये जिला मुख्यालय से तहसील प्रशासन, सिंचाई, बाढ़, चिकित्सा, जल निगम, विद्युत, नलकूप खण्ड, पशुपालन आदि विभागों से सम्पर्क स्थापित करने, राहत कार्य सुचारू रूप से संचालित करने व अद्यतन स्थिति से राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष, सचिव एवं राहत आयुक्त, एवं आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या को सूचना देने एवं बाढ़ की स्थिति में बाढ़ प्रभावितों के त्वरित सहायतार्थ कलेक्ट्रेट प्रागंण में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है। नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष संख्या-05248-226017, टॉल फ्री नम्बर 1077 पर जनसामान्य सम्पर्क कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं व बाढ एवं अन्य दैवीय आपदाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी की जा सकती है। उक्त नियंत्रण कक्ष 24x7 सक्रिय रहेगा।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह (वि./ रा.) ने दी।
Flood control room set up in Collectorate, 24-hour help will be provided

0 टिप्पणियाँ