ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: विवाहिता और युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप

 

Barabanki News... जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध हालात में एक विवाहिता और युवक का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक असन्द्रा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चिरैंधा मजरे हकामी गांव के अमित कुमार पुत्र रामसमुझ वर्मा की पत्नी कोमल वर्मा (25) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर मृतका के मायके वाले गांव पहुंचे । इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । बताया जाता है कि अमित का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व कोठी थाना क्षेत्र के अलुवामऊ गांव के विजय कुमार की पुत्री कोमल वर्मा के साथ हुआ था। उसके तीन वर्ष का एक पुत्र है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक असंद्रा आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। 

 उधर कोठी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिला । बताया जाता है कि ककरहा मजरे सरसा गांव निवासी मुन्नालाल बकरियों के चारे के लिए पत्ता लाने की बात कहकर शनिवार शाम को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित माइनर के पास स्थित गूलर के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला ।जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को आशंका है कि पेड़ की पत्ती तोड़ते समय नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल मौत का सही कारण जानने के लिए कोठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

Dead bodies of married woman and young man found under suspicious circumstances


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ