ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मंदिर में पूजा करने पर दलित युवक को पीटा?

 

Barabanki News... जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के लोधेशवर महादेव मंदिर में पूजा करने जाने पर दलित युवक की पुजारी के बेटों ने जमकर पिटाई की है। पाड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृषि विभाग में आउट सोर्सिंग पर तैनात रामनगर कोतवाली क्षेत्र के महादेवा का शैलेंद्र प्रताप उर्फ शेखर गौतम पुत्र कल्लू राम बुधवार को बलिया से एमएससी की परीक्षा देने घर आया था। गुरुवार रात करीब 8 बजे वो गुरू पूर्णिमा के मौके पर लोधेश्वर महादेव में पूजा अर्चना गया, आरोप है मंदिर में पुजारी आदित्य तिवारी के पुत्र अखिल तिवारी और शुभम तिवारी ने मंदिर में शिव लिंग पर जल चढ़ाते ही शैलेंद्र प्रताप उर्फ शेखर गौतम को लात-घूसों से पीटने लगे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करे लगे। दोनों ने शैलेंद्र प्रताप उर्फ शेखर गौतम को इतना मारापीटा की वो बेहोश हो गया और उसके कपड़े तक फट गए। बाद में आरोपियों ने उसे उठाकर मंदिर के बाहर फेंक दिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ये पूरी घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, आरोपी सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित परिजनों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मांग पर आरोपी डीवीआर रिसीवर के पास होने की बात कह रहे हैं। पीड़ित परिवार को आशंका है कि आरोपी सीसीटीवी फुटेज को इधर-उधर भी कर सकते हैं। फिलहाल पीड़ित परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

Dalit youth beaten up for worshipping in temple


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ