Barabanki News... जिले के मसौली थाना मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर रविवार शाम गिट्टी लदे ट्रेलर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी मामलू तौर पर घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम साढ़े 4 बजे मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मसौली चौराहे के पास पशु बाजार के निकट बाइक से रामनगर की ओर जा रहे ऱामनगर थाना क्षेत्र के ही अतरौली गांव के विजय यादव की मोटरसाइकिल UP42BT5295 को गिट्टी लदे ट्रेलर (UP41BF6870) ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार विजय यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके साथी संदीप यादव को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मसौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। घायल संदीप यादव गौरीचक, थाना रामनगर बिलाखिया के रहने वाले हैं।
Ballast-laden trailer collides with motorcycle, 1 dead

0 टिप्पणियाँ