ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP: पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप के लिए टाइम टेबल जारी, 10 जुलाई से 30 सितंबर तक करें आवेदन

 

LucKnow News... प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थानों के मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्संख्यक वर्ग के उच्च कक्षाओं मे ंअध्ययनरत् छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति मिलने तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय-सारणी निर्गत कर दिया है। 

 दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2025-26ः विस्तृत समय-सारणी 

 मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए आवदेन करने की कार्यवाही की तिथि 07 जुलाई से 25 नवम्बर, 2025 तक विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 08 जुलाई से 05 दिसम्बर, 2025 तक, मास्टर डाटा का सत्यापन 09 जुलाई से 12 दिसम्बर, 2025 तक अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एनसीपी पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की मार्किंग किया जाना 10 जुलाई, 2025 से 22 फरवरी, 2026 तक, छात्र स्तर से ऑनलाइन आवेदन भुगतान आदि की प्रक्रिया के अन्तर्गत छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन/ ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई, 2025 से 20 जुलाई, 2025 तक, छात्र द्वारा फाइनल प्रिंट आउट निकालना 12 जुलाई, 2025 से 23 दिसम्बर, 2025 तक, छात्र -छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नक हार्डकापी सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना 24 दिसम्बर, 2025, शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को सत्यापित एवं अग्रसारित करना 11 जुलाई, 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक होगा। 

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 10 दिसम्बर, 2025 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करने हेतु निर्धारित 11 दिसम्बर, 2025 से 18 दिसम्बर, 2025 तक, एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2025 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा लॉक करना 23 दिसम्बर, 2025 से 10 जनवरी , 2026 तक, मांगसृजन 15 जनवरी, 2026 तक,धनराशि का अंतरण 24 जनवरी, 2026 तक, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के द्वितीय चरण में शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 11 दिसम्बर 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करना 12 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक, एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी 12 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करना 23 जनवरी से 28 जनवरी, 2026 तक, छात्रों द्वारा सही आवदेन को जमा करने एवं संस्थान द्वारा पुनःअग्रसारित करना 23 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक, एनआईसी द्वारा पुनः स्क्रूटनी 02 फनवरी से 12 फरवरी, 2026 तक, जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना 08 मार्च, 2026 तक,मांग सृजन करना 12 मार्च, 2026 तक, धनराशि का अन्तरण 16 मार्च, 2026 तक किया जाएगा। 


 शासन द्वारा इस संबंध में निदेशक, समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया है कि दशमोत्तोतर छात्रवृत्ति योजना के संबंध में जारी समय-सारणी का शासनादेशों/छात्रवृत्ति नियमावली में दिए गए प्राविधानों के अनुसार वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ