Barabanki News... नगर के रेन्बो हॉस्पिटल की तीसरी वर्षगांठ और रक्तदाता दिवस के मौके पर शनिवार को खास मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने आम आदमी के लिए तोहफों की बारिश कर दी। मेडिकल कैंप में जहां शनिवार को ओपीडी मुफ्त रही, वहीं पैथोलॉजी की जांच पर 50 फीसदी और दवाओं पर 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया गया। इसके साथ रक्तदान और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रक्तदाताओं को हेल्मेट का तोहफा दिया गया।
आपको बता दें कि नगर के ओबरी स्थित रेंबो हॉस्पिटल के शनिवार को तीन साल पूरे हो गए। हॉस्पिटल प्रशासन ने तीसरी वर्षगांठ पर जमकर समाज सेवा की।इस मौके पर मुफ्त मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें करीब सौ मरीजों का मुफ्त परीक्षण किया गया। यहीं इस दौरान पैथालॉजी की जांजों की फीस भी आधी रही। आम लोगों ने इस मौके का जमकर लाभ उठाया और कई दर्जन लोगों ने जांचें कराईं। वहीं इस मौके पर मरीजों को दवाओं पर 10 फीसदी की छूट भी दी गई।
वहीं रक्तदाता दिवस के मौके पर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का भी आयोदन किया गया। इसमें भी करीब आधा दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। इस मौकेै पर अस्पताल प्रशासन ने रक्तदान और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बड़ी पहल की। असप्ताल प्रशासन ने तमाम रक्तदान करने वालों को उपहार के तौर पर हेलमेट दिया। रेन्बो हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर मोहम्मद काशिफ ने बताया कि हेलमेट देने का मकसद लोगों में रक्तदान के साथ ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा हर साल हजारों लोग सड़क हादसों में हेलमेट ना लगाने की वजह से या तो घायल होते हैं या मारे जाते हैँ। इसलिए उन्हें हेलमेट दिया गया है कि ताकि वो ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हों और रक्तदान के लिए और भी लोग प्रेरित हों।
Rainbow Hospital celebrates its 3rd anniversary and showers gifts on Blood Donor Day

0 टिप्पणियाँ