ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संगठित होकर महिला शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करें-सुलोचना मौर्या

 

Barabanki News... महिला शिक्षक संघ के देवा ब्लॉक इकाई का शिक्षक प्राधिकार वितरण समारोह रविवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्लासियो कलेक्शन होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

जिला अध्यक्ष शहनाज परवीन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महोदया द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। सभी अतिथियों का मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । प्रियंबदा एवं संगीता ने गीत गाकर सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला महामंत्री प्रीती सिंह सेंगर ने नीलम लता को ब्लॉक अध्यक्ष एवं नजमुस सहर उस्मानी को ब्लॉक महामंत्री बनने की घोषणा की और बधाई दी। शहनाज परवीन ने कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा गुरु का स्थान बहुत ही ऊंचा है एवं ईश्वर ने गुरु की तुलना ब्रह्मा से की है। उन्होंने शिक्षकों का अपने ओजपूर्ण भाषण से प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य सभी को बधाई देते हुए संगठन क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा कि आप सभी को एक साथ संगठित होकर अपने ब्लॉक में महिला शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना है एवं संगठित होकर रहना है। जिला महामंत्री प्रीती सिंह सेंगर ने कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा प्रदेश अध्यक्ष महोदया द्वारा संगठन को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया गया है जिससे हम सभी महिला शिक्षकों के हित में कार्य कर सकें और हम महिला शिक्षक को मिलकर अपने संघ को नित ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। 

 इस अवसर पर प्रदेश मंत्री साधना सिंह ने भी उपस्थित होकरभी को संगठन हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा सावलानी, उपाध्यक्ष प्रियंबदा सिंह, सुधा रानी, ब्रह्मा देवी , संगीता भारती, महामंत्री नजमुस सहर उस्मानी, संयुक्त मंत्री साधना सिंह, मंत्री पूजा शाही, संगठन मंत्री विनीता तिवारी, प्रचार मंत्री शाइन्दा नसीर, सकीना कोषाध्यक्ष मानसी गौतम एवं आय-व्यय निरीक्षक सोनल यादव उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ