Barabanki News.... जिले के साइबर सेल ने ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से टास्क पूरा करने के नाम पर फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए 69,508 रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया है।
दरआसल जिले के साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त सूचना जिसमें आवेदक अभिषेक गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला ने अपने साथ ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से टास्क पूरा करने के नाम पर हुए फ्रॉड के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया।
संदर्भित प्रकरण में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर 69,508 रूपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

0 टिप्पणियाँ