Barabanki News... आम आदमी पार्टी (आप) आगामी जिला पंचायत का चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आप कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिले-जिले में खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपनी रणनीति का कोई खुलासा नहीं किया है।
बुधवार को आप कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आए प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि पार्टी का पूरा फोकस इन दिनों जिला पंचायत के चुनाव पर है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षिण शिविर लगाकर उन्हे प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद पार्टी का डोर टू डोर अभियान चलेगा। संजय सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करना है। संजय सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव सीधे जनता के बीच से कराने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे पंचायत चुनाव में होने वाला भ्रष्टाचार कम होगा। सरकार को ये नियम जल्द लाना चाहिए। संजय सिंह ने विधानसभा चुनावों की तैयारी के सवाल पर पार्टी की कोई रणनीति नहीं बताई। उन्होंने बस इतना कहा कि अभी उनका फोकस सिर्फ पंचायत चुनावों पर है।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान संजय सिंह ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया और दावा किया कि आने वाले दिनों में आप प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
AAP will contest panchayat elections with full strength

0 टिप्पणियाँ