ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मोबाइल शाॅप में चोरी का खुलासा, मोबाइल और पार्ट्स बरामद

 

Barabanki News.... जिले की सतरिख पुलिस टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता कौ गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी के 14 अदद कीपैड मोबाइल, 01 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन, 20 अदद ब्लूटूथ डिवाइस, 28 अदद डिस्प्ले रिपेयरिंग कॉम्बो फोल्डर, 200 अदद टेम्पर्ड ग्लास व घटना में प्रयुक्त एक अदद सब्बल बरामद किया गया है। 


 दरअसल पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सतरिख पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर सोमवार को अभियुक्त सचिन कुमार यादव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मनेरा थाना सतरिख को जफरपुर मोड़ सतरिख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सामान 14 अदद कीपैड मोबाइल फोन, 01 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (रेडमी), 20 अदद ब्लूटूथ (नेकबैंड व एयरपॉड), 28 अदद डिस्प्ले रिपेयरिंग कॉम्बो फोल्डर, 200 अदद टेम्पर्ड ग्लास व घटना में प्रयुक्त एक अदद सब्बल बरामद किया गया। 

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा करीब 01 सप्ताह पूर्व थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कमरपुर सरैया स्थित मोबाइल की दुकान से मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल ग्लास टेम्पर्ड व अन्य सामान चोरी किया गया था, ईस संबंध में केस पंजीकृत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ