ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शौच के लिए निकले युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में हड़कंप

 

Barabanki News... जिले के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। वारदात के बाद इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर थाना क्षेत्र के रानीकटरा मजरे अगानपुर का पप्पू रावत (22) पुत्र राम समुझ रावत सुबह 6 बजे के करीब घर से शौच के लिए निकला था। कुछ ही देर के बाद उसका शव गांव के ही राजा वीर बहादुर सिंह की आम के बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। वारदात के बाद इलाके में हड़ंकंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं वारदात के बाद अफवाहों का बाजा गर्म है। कुछ लोग प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात भी कह रहे हैं।

Young man's body found hanging from tree for defecation, stir in the area


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ