Barabanki News... जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र में रविवार को भैंस को नहलाने के दौरान एत युवक की पानी में डूब गया। प्रशासन और पुलिस मौके पर स्थानीय गोताखोरों के साथ रेसक्यू करवा रहें हैं। अभी तक युवक का पता नहीं लग सका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिकर बदोसराय थाना क्षेत्र के रानीपुरवा मजरे मुड़िया डीह गांव का बलराम यादव (22) पुत्र स्वर्गीय कमलेश गांव के लोगों के साथ सरयू नदी में भैंस चराने गया था। दोपहर करीब 3 बजे सरयू नदी के मनीराम पुरवा घाट पर नहलाते समय वो गहराई में डूबने लगा। उसके साथ भैंस चराने गये चाचा देशराज ने बलराम को लाठी पकड़ाने का प्रयास किया, किन्तु सरयू नदी में बहाव तेज होने के कारण नदी में डूब गया। सूचना पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय विश्वनाथ कान्स्टेबल रवि सरोज आदि राजस्व निरीक्षक प्रेम चन्द्र आदि ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर रेस्क्यू शूरू कराया। किन्तु 3 घन्टे के रेस्क्यू के दौरान बलराम का पता नहीं चल सका। नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय आदि ने भी तराई क्षेत्र के स्थानीय गोताखोरों को मदद के लिए बुलाया है। समाचार प्रेषण तक सरयू नदी में रेस्क्यू कर बलराम यादव को ढूंढा जा रहा है।
विदित रहे कि बलराम यादव के माता पिता का पहले ही देहान्त हो गया है। बलराम के तीन बहनें हैं जिसमे आरती,परवेश की शादी हो चुकी है। छोटी बहन कुमकुम है बलराम और कुमकुम साथ रहते थे। गरीब बलराम बहन की शादी न कर पाने के चलते अपनी शादी नहीं किया था। सरयू नदी घाट पर परिजनों नात रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल परिवार सहित पूरे तराई क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
Young man drowns in Saryu while grazing buffalo


0 टिप्पणियाँ